फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में पहली दिसंबर को लगेगा ‘ईट राइट मेला’

Fri, 04 Oct 2024 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तम आहार को लेकर लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन


स्वाद के साथ सेहत और आहार की पौष्टिकता पर ध्यान देना जरूरी : जतिन लाल

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ आयोजित किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के परिसर में लगने वाले इस एक दिवसीय मेले का उद्देश्य लोगों को उत्तम आहार को लेकर जागरूक करना है।
यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने वीरवार को मेले की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता के बाद दी। मेले का शुभारंभ पहली दिसंबर को सुबह 10 बजे तथा समापन शाम पांच बजे होगा। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा प्रदेश में तीन जिलों ऊना, सिरमौर और किन्नौर में जिला मुख्यालयों पर ईट राइट मेले का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में ऊना में पहली दिसंबर को मेले का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस मेले का मुख्य मकसद ये है कि लोगों को बीमारियों से निजात मिले तथा वे स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें तथा स्वाद के साथ सेहत और आहार की पौष्टिकता पर ध्यान दें। उपायुक्त ने मेले की सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, चिकित्सा अधीक्षक संजय मनकोटिया, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक बागवानी केके भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेले में लगेंगे 30 स्टॉल
स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित करने तथा प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता के लिए स्कूल मैदान में लगभग 30 स्टॉल व प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इनके जरिए लोगों को अच्छे भोजन के बारे में जागरूक और पौष्टिक भोजन की आदत को लेकर प्रेरित किया जाएगा। इसमें कृषि, बागवानी, पशुपालन, उद्योग, आयुर्वेद समेत अन्य सभी संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल्स के साथ-साथ स्थानीय खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद आदि के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

तीन श्रेणियों में होगी मिनी मैराथन
पहली दिसंबर को महिला, पुरुष व वरिष्ठ नागरिकों की तीन श्रेणियों में मिनी मैराथन आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मेले में खेल गतिविधियों के आयोजन के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, साइकलिंग, प्रश्न्नोत्तर प्रतियोगिता, चित्रकला, नृत्य, नारा लेखन, गीत-संगीत सहित लगभग 15 प्रकार की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें