अम्बोआ में माता जी के जागरण का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। बुधवार रात क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित हरीशाह दरबार अम्बोआ में मां भगवती का जागरण आयोजित किया गया। इसमें भक्तों ने मां की महिमा पर आधारित भेंटें सुनीं। गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। जागरण का शुभारंभ माता चिंतपूर्णी से लाई अखंड ज्योति को पंडाल में विराजमान कर किया। इसके बाद सभी भक्तों की अरदास लगाई गई। सर्वप्रथम पंजाब के सुप्रसिद्ध भजन गायक गुरमीत गोटी, पम्मी एवं दीपा जी ने महामाई का गुणगान करते हुए माता रानी की आरती, मा सरस्वती की आराधना की गई। कार्यक्रम के बाद माता के सुंदर सुंदर भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। गायक कलाकारों ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी..। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है..। शेर पर सवार होके आजा शेरोवलिए.., बेटा बुलाए फौरन दौड़ी चली आए मां.. जैसे भजनों की प्रस्तुति से जागरण के माहौल को भक्तिमय कर दिया।
कार्यक्रम में डेरा गद्दीनशीन पंडित राकेश शाह जी ने कहा कि मनुष्य को अपनी दैनिक कार्यो से समय निकालकर भगवान की भक्ति में भी समय लगाना चाहिए। इसी से उसके जीवन का कल्याण संभव है इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने महामाई के जागरण में कपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गद्दीनशीन बाबा राकेश शाह, मोनू माता, फूलों वाले बाबा, युवा कांग्रेस नेता सोहराब कालिया, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया, पोली शाह, हनी राजा, प्रदीप धीर, कमल बाबा, जीत चौधरी, आशानंद शर्मा, संदीप पुष्करण, देवन शर्मा एवं खेड़ा फैमिली आदि उपस्थित रहे ।
फ़ोटो पंडित हरीशाह दरवार में भगवती जागरण में