फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर शुरू होगी ई-मतदाता पहचान पत्र सुविधा: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को जिला व उपमंडल स्तर समेत सभी मतदान केंद्र पर मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय ऊना में होगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग 25 जनवरी को ई-मतदाता पहचान पत्र की सुविधा जारी कर रहा है। प्रत्येक पंजीकृत मतदाता एंड्रायड मोबाइल फोन से अपना मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप और वेबसाइट पर जाकर भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण-2021 के दौरान दर्ज किए गए हैं, ऐसे मतदाता 25 जनवरी तथा पूर्व में पंजीकृत सभी मतदाता, 1 फरवरी, 2021 से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। राघव शर्मा ने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि भारत निर्वाचन आयोग की इस सुविधा का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें