फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा का मैहतपुर पर भव्य स्वागत

विज्ञापन
चंडीगढ़ के मेयर का ऊना पहुचनें पर मैहतपुर में स्वागत करते लोग - फोटो : Una
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा का मैहतपुर पर भव्य स्वागत
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। भाजपा के चंडीगढ़ में मेयर बने रवि कांत शर्मा का शनिवार उनके गृह जिला के प्रवेशद्वार मैहतपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। शनिवार को स्थानीय प्रवेशद्वार मैहतपुर में पहुचंते ही व्यापार मंडल मैहतपुर, ट्रक यूनियन के सदस्यों तथा नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा के अलावा कई उद्योगपतियों ने मेयर रविकांत शर्मा का स्वागत किया।
यहां नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा की अध्यक्ष अंजू बाला पूर्व अध्यक्ष एवं मंजू चंदेल व्यापार मंडल मैहतपुर के अध्यक्ष सुभाष ऐरी, महासचिव संजय भारद्वाज पूर्व पूर्व पार्षद पवन कुमार वर्तमान पार्षद सोमनाथ, विपन राणा समेत कई लोगों ने रविकांत का स्वागत किया। रवि कांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां देश हित में हैं तथा उन नीतियों के कारण ही भारत विश्व गुरु बनने की स्थिति में आ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऊना जिला से उनका विशेष लगाव है और ऊना वासियों की सेवा के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। रवि कांत शर्मा ने कांग्रेस के प्रत्याशी दविंद्र सिंह बबला को परास्त करके मेयर का पद हासिल किया है। रविकांत शर्मा ने 12 वोटों के अंतर से बबला को परास्त कर यह पद हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें