फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंधड़ ने बढ़ाई दिक्कतें, हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Fri, 05 Jun 2026 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में भंयकर गर्मी  से बचने के लिए मुंह को कपड़े से ढ़क कर  जाती युवती ।संवाद
विज्ञापन
ऊना/गगरेट/ बडूही (ऊना)। जिले में शाम के समय एकाएक अंधड़ से मौसम ने करवट बदली। इसके बाद हल्की बारिश होने से मौसम कूल-कूल हो गया।
विज्ञापन

वाहन चालकों को अपने अपने गंतव्य की ओर बढ़ने के लिए लाइट जलाकर निकलना पड़ा। वहीं बडूही क्षेत्र में वीरवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। सुबह से ही क्षेत्र में तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए।
दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और अंधड़ चलने लगा। हालांकि अंधड़ से किसी प्रकार के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन धूल-मिट्टी उड़ने से आम लोगों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई स्थानों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां सड़क किनारे रोकनी पड़ीं। कई चालक सुरक्षित स्थानों पर वाहन खड़े कर अंधड़ थमने का इंतजार करते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवाओं के दौरान इन पेड़ों की सूखी टहनियों के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
अंधड़ के कारण कुछ समय के लिए बाजार और सड़कों पर सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित रहीं लेकिन मौसम के शांत होते ही जनजीवन फिर से सामान्य हो गया। स्थानीय लोग नरेश कुमार शर्मा, अश्वनी चौधरी, विनय कुमार अनुराग, प्रीतम चंद आदि ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे खड़े सूखे और जर्जर पेड़ों की समय-समय पर जांच कर उनकी छंटाई करवाई जाए ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
दूसरी ओर गगरेट क्षेत्र में शाम के समय चली तेज हवाओं ने गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। तेज हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस हुई।
विज्ञापन

मौसम में आए इस बदलाव से खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को काफी राहत मिली। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह राहत देता रहेगा और भीषण गर्मी से कुछ निजात मिलेगी। हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।

ऊना में भंयकर गर्मी  से बचने के लिए मुंह को कपड़े से ढ़क कर  जाती युवती ।संवाद

ऊना में भंयकर गर्मी  से बचने के लिए मुंह को कपड़े से ढ़क कर  जाती युवती ।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें