फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व गणना में नागरिक बढ़-चढ़कर करें भागीदारी : कुलताज

Thu, 04 Jun 2026 06:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। जनगणना-2027 के अंतर्गत शुरू किए गए स्व गणना अभियान में आम नागरिकों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह ने कहा कि जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के उचित वितरण तथा नीतिगत निर्णयों का महत्वपूर्ण आधार होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपनी सही जानकारी समय पर उपलब्ध करवाए। उन्होंने बताया कि स्व-गणना अभियान एक जून से 15 जून तक चलाया जा रहा है। इस दौरान नागरिक सेल्फ एन्यूमरेशन एप के माध्यम से लॉगिन कर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जनगणना-2027 का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में आगामी 16 जून से 15 जुलाई तक गृह सूचीकरण एवं आवास जनगणना का कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में अगले वर्ष फरवरी माह में वास्तविक जनसंख्या गणना की जाएगी, इसमें प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित आवश्यक आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संपन्न होगी, जिससे आंकड़ों की शुद्धता और प्रक्रिया की गति दोनों में सुधार होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें