फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ओस पड़ने से शिमला से ठंडी हुई ऊना की रातें, दिन में गर्मी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में रात-दिन में 20 डिग्री का अंतर, बीमार हो रहे लोग
विज्ञापन


मौसम साफ रहने से किसान खेत-खलिहानों में उगा रहे साग सब्जियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दिन और रात के तापमान में भी बड़ा अंतर है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है और रात में सर्दी बढ़ने से 13.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर होने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। रात में जहां सर्दी हो रही है, वहीं सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप निकल रही है। सर्द रातें होने से सुबह कई लोग धूप सेंकने का भी आनंद उठा रहे हैं। रात के समय जिले में ओस भी पड़नी शुरू हो गई है। रातें शिमला से ठंडी हो गई हैं। शनिवार रात को शिमला का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि ऊना का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम साफ रहने से इन दिनों किसान खेत खलिहानों में साग सब्जियां भी उगा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्तूबर तक जिले में मौसम साफ रहेगा। 23 अक्तूबर से मौसम में हल्का बदलाव होगा। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इस माह अभी तक जिले में 64.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है जो औसतन बारिश 15.2 मिली से 321 फीसदी अधिक है। वातावरण में नमी की मात्रा भी 64 फीसदी से 86 फीसदी तक है।
विज्ञापन



एक्यूआई भी जिले में 65 पार
जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी बढ़ने लगा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के अनुसार शनिवार को ऊना और काला अंब में एक्यूआई 65 तक पहुंच गया। यह संतोषजनक स्थिति में आता है। हालांकि ऊना में दो दिन पहले एक्यूआई 70 था। धूल के कणों और प्रदूषण के कारण आसमान में अब धुंध भी नजर आने लगी है। दिवाली के दौरान पटाखों के प्रदूषण से इसमें इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें