फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दीपावली पर ऊना आवागमन करने वाली ट्रेनें खचाखच भरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने मांग के बावजूद नहीं बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे, यात्री परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दौलतपुर चौक से राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुई 14054 हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी में शनिवार और रविवार को भारी भीड़ रही। रेलगाड़ी के प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले ही कई यात्री तो सीट मिलने की उम्मीद में प्लेटफार्म की दूसरी तरफ खड़े दिखे। हिमाचल एक्सप्रेस की लगभग सारी जनरल सीटें दौलतपुर चौक और अंब अंदौरा दोनों स्टेशन से पहले ही भर चुकी थीं। हालात ऐसे थे कि यात्रियों को डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस दौरान यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति भी बनी। यात्री एक-दूसरे को धक्का देकर रेलगाड़ी के अंदर घुसने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके के रहने वाले गगन कुमार ने बताया कि रेलवे को यात्रियों की सुविधा की कोई चिंता नहीं है। ऊना से पवन और नवीन ने भी रेलवे के प्रति नाराजगी जाहिर की और कहा कि रेलवे से अतिरिक्त डिब्बों की मांग की गई थी। इसके बावजूद रेलवे की तरफ को कई प्रबंध नहीं किया। हजारों की संख्या में बाहरी राज्यों के यात्री धक्के खाते हुए दिवाली और छठ पूजा के लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। जिला ऊना से युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने बताया कि उन्होंने दो सप्ताह पूर्व उत्तर रेलवे से हिमाचल एक्सप्रेस और जन शताब्दी एक्सप्रेस में 17 से 27 अक्तूबर तक अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच लगाने और एक सप्ताह के लिए त्योहार पर विशेष रेलगाड़ी चलाने की मांग उठाई थी। अन्य रेलगाड़ियों में भी ऐसी ही स्थिति रही। यात्रियों को काफी परेशान होकर सफर करना पड़ा। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें