फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क किनारे सूखे सफेदों के पेड़ दुकानों और घरों के लिए बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधड़ के समय आफत में आ जाती है जान
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन ने समस्या के समाधान की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। ऊना-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंगाणा के साथ लगते पेट्रोल पंप, कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक और साथ लगती दुकानों सहित अन्य घरों के पास सड़क किनारे सूखे सफेदे के पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति या राह चलती गाड़ियां इनकी चपेट में आ सकती हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और कार्यकारी एसडीएम बंगाणा अमित शर्मा से इन सूखे सफेदे के पेड़ों को हटाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों पंकज शर्मा, सतीश शर्मा, मनोज शर्मा, श्याम लाल, विद्या देवी, निर्मला देवी, सोनिका देवी, राजेश कुमार, रमेश चंद शर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि सूखे सफेदे के पेड़ हमारे लिए उस समय ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं जब अंधड़ चलता है। उस समय सभी लोग घरों से दूर चले जाते हैं। वन विभाग और प्रशासन से इन्हें हटाने की मांग की है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के रेंज अधिकारी अंकुश आनंद ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। कार्यकारी एसडीएम बंगाणा अमित शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। संबंधित विभाग के बातचीत कर समस्या का समाधान हल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें