फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पियक्कड़ चालकों का उतारा नशा, मई में 22 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी से अप्रैल तक 110 पियक्कड़ चालकों के चालान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। यातायात नियमों की अवहेलना और नशे में खुद अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले चालकों पर शिकंजा कसा है। उपमंडल अंब और गगरेट में पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले करीब 22 चालकों की पहचान कर पुलिस ने मई में इक्कीस दिनों में 22 चालान किए हैं। जनवरी से अप्रैल तक पुलिस ने 110 पियक्कड़ चालकों के चालान किए हैं। अंब थाना के तहत 46, गगरेट थाना के तहत 28 और चिंतपूर्णी में 36 चालान किए। इन दिनों पुलिस टीमें अल्को सेंसर के साथ सड़कों पर उतरी हैं और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उन्हें सबक सिखाने में लगी हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के सिर्फ चालान ही नहीं हो रहे हैं बल्कि इनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए भी संबंधित रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी को लिखा जा रहा है।
देश में हर साल कई लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार देश में हर साल 1.40 लाख के करीब लोग सड़क दुर्घटनाओं में मौत का शिकार हो रहे हैं। जाहिर है कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं का कारण यातायात नियमों की अवहेलना है। सड़क दुर्घटनाओं के कारणों में सबसे गंभीर कारण शराब का सेवन कर ड्राइविंग करना ही है। यही वजह है कि इन दिनों पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान शुरू किया है। शराब पीकर वाहन चलाने पर सबसे ज्यादा चालान पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत किए गए हैं। यहां पहली मई से अब तक 14 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस विशेष अभियान के तहत इन दिनों शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कस रही है। इसका मूल उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ में कमी लाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें