फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की हर पंचायत में बनेगी नशा निवारण समिति : जतिन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न विभागों को सदस्यों के नाम प्रस्तावित कर के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले की सभी 245 पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने विभिन्न विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे दो दिन के भीतर अपने विभाग से संबंधित सदस्यों के नाम प्रस्तावित कर पंचायतवार सूची उपलब्ध करवाएं। उपायुक्त मंगलवार को डीआरडीए बैठक कक्ष में विभागीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत में गठित होने वाली समिति का अध्यक्ष स्थानीय विद्यालय का प्रधानाचार्य होगा। समिति में पंचायत सचिव, पटवारी, आशा वर्कर, महिला मंडल प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक/समाजसेवी, स्वयंसेवी तथा पुलिस कांस्टेबल को शामिल किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का राज्य में नशा निवारण और एंटी-चिट्टा अभियान पर विशेष फोकस है। सरकार नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के साथ जन-जागरूकता को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही। पंचायत स्तर पर बनने वाली मजबूत समितियां जागरूकता, पारिवारिक व्यवहार परिवर्तन और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें