फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भदसाली पुल पर वाहन चालकों की मनमानी, मिट्टी हटाकर फिर खोल दिया पुल

Mon, 15 Sep 2025 04:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच की ओर से मरम्मत के बाद 20 सितंबर तक बंद किया गया है भदसाली पुल
विज्ञापन

बीते दिनों उफान पर आई खड्ड से क्षतिग्रस्त हो गया था पुल
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मजबूती के लिए बंद रखा गया है पुल

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के भदसाली में ऊना-होशियारपुर सड़क पर बने पुल पर वाहन चालकों की मनमानी जारी है। पिछले दिनाें खड्ड में आई बाढ़ से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। अब इसे मरम्मत के बाद कुछ दिन के लिए बंद कर किया है लेकिन वाहन चालकों ने पुल के दोनों और डाली मिट्टी को तीसरी बार हटा दिया है। रविवार सुबह से दोबारा चारपहिया वाहनों की पुल से आवाजाही जारी रही। इससे पुल के मरम्मत कार्य पर असर पड़ने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार भदसाली पुल की नींव भारी बारिश के बाद उफान पर आई खड्ड के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। बारिश कम होने और खड्ड का जलस्तर घटने पर एनएच विभाग की ओर से पुल का मरम्मत कार्य करवाया गया। अब इस पुल की नींव में डाली गई कंकरीट की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए इसे 20 सितंबर तक बंद रखा गया है। लेकिन वाहन चालक, खासकर स्थानीय लोग पुल को बंद करने के लिए डाली मिट्टी को 10 दिन में तीन बार हटा चुके हैं। शनिवार रात को भी कुछ ट्रैक्टर चालकों ने मिट्टी को हटाकर आवाजाही शुरू कर दी है। देखते ही देखते कारों से लेकर बड़े वाहन भी इसी पुल से आवाजाही करने लगे। रविवार शाम तक यह आवाजाही निरंतर जारी रही। लोगों की यह मनमानी पुल को क्षतिग्रस्त करने के साथ किसी बड़ी हादसे को न्योता दे सकती है। दूसरी ओर लोगों को आवाजाही से रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के एसडीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने दो बार पहले भी भदसाली पुल पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद कराई थी। कहा कि लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। 20 सितंबर तक वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं। उनकी मनमानी से पुल को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। कहा कि स्थानीय प्रशासन को इस बारे में सूचित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें