फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गहरे गड्ढों में फंसकर जख्मी हो रहे वाहन चालक, एनएचएआई लापरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मी बाजार से कन्या स्कूल तक गड्ढों में राहगीर हो रहे चोटिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर की सड़कों में एक-एक फीट गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालक और राहगीर जख्मी हो रहे हैं। लक्ष्मी बाजार से कन्या स्कूल तक स्थित हाईवे की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं, बावजूद इसके एनएचएआई विभाग ने अभी तक किसी सुधारात्मक कार्य की शुरुआत नहीं की है। शनिवार को उप डाकघर के समीप एक दोपहिया वाहन चालक गहरे गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेंट्रल बैंक और कन्या स्कूल के पास भी सड़क की खराब हालत के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहन हादसे का शिकार होते-बाल-बाल बचे। रेलवे स्टेशन चौक के समीप स्टेट हाईवे पर भी कई गड्ढे बने हुए हैं, जो वर्षा के दौरान पानी जमा होने से राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं।
करीब सौ मीटर सड़क गड्ढों में तबदील होने के बावजूद मरम्मत कार्य ठप पड़ा हुआ है। शनिवार को मंडी-पठानकोट हाईवे और स्टेट हाईवे की सड़क की दुर्दशा पर शहर के कारोबारियों ने आक्रोश जताते हुए एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कारोबारी अश्वनी, विशाल, सुरेंद्र और ज्ञान चंद ने बताया कि करीब पांच माह से सड़क की खराब स्थिति का दंश व्यापारियों, वाहन चालकों और राहगीरों को झेलना पड़ रहा है, लेकिन विभाग अब तक गंभीर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उपाय और दिशा-निर्देश
जोगिंद्रनगर की सरकाघाट सड़क पर पैचवर्क कार्य जल्द शुरू करने के लिए विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। -जेपी नायक, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, डिविजन जोगिंद्रनगर
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर गड्ढों से उत्पन्न समस्याओं के उचित समाधान के लिए लोक निर्माण और एनएचएआई विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। -मनीष चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें