फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जोगिंद्रनगर अस्पताल के चिकित्साधिकारी का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआरशिप की पढ़ाई के लिए भी रवाना होंगे तीन विशेषज्ञ चिकित्सक
विज्ञापन

स्वीकृत चिकित्सकों के 19 पदों में रिक्त चल रहे हैं आठ पद

एक साथ चार चिकित्सकों की रवानगी से मरीजों का उपचार होगा प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में चिकित्सकों की कमी का सिलसिला शुरू हो गया है। अस्पताल से एक चिकित्साधिकारी का अचानक पालमपुर में तबादला हो गया है, जबकि तीन विशेषज्ञ चिकित्सक एसआरशिप की पढ़ाई के लिए प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में जा रहे हैं।
सौ बिस्तरों वाले इस अस्पताल में एक साथ चार चिकित्सकों की गैर-मौजूदगी से मरीजों के उपचार पर असर पड़ने की संभावना है। अस्पताल के स्वीकृत 19 पदों में से आठ पहले ही खाली हैं।
विज्ञापन

तीमारदारों ने शिकायत की है कि नेत्र और चर्म रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक बीते दो साल से नहीं हैं और हड्डी रोग के उपचार के लिए मरीज मंडी और कांगड़ा के अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण भी मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि रिक्त विशेषज्ञ पदों पर जल्द तैनाती के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार जारी है। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि चिकित्साधिकारी के हालिया तबादले के साथ-साथ आंख, चर्म और हड्डी रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति जल्द करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें