फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वां नदी में टिपर सहित डूबने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल नंगल में अवैध खनन से हुआ हादसा
विज्ञापन

सोमवार रात को टिपर लेकर गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। उपमंडल नंगल के 27 वर्षीय याकुब अली, निवासी हयातपुर की स्वां नदी में टिपर सहित डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम याकुब अली अपना टिपर लेकर स्वां नदी गया। अवैध खनन की बजह से गहरे पानी का सही अंदाजा न होने के कारण टिपर नदी में डूब गया और याकुब अली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। बाद में केवल उनका शव बाहर निकाला जा सका। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि स्वां नदी में लंबे समय से अवैध खनन हो रहा है, जिससे नदी में गहरे गड्ढे बन गए हैं। रात के समय इन गड्ढों का पता नहीं चल पाता, और यही हादसे का मुख्य कारण बना। डीएसपी हरकीरत सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। परिवार के किसी सदस्य ने अभी तक बयान दर्ज नहीं करवाया है। उन्होंने कहा कि मामला परिवार की शिकायत पर दर्ज किया जाएगा और उनके बयान का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें