फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर बढ़ेडा में तीन माह से पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। उपमंडल क्षेत्र हरोली के लोअर बढेड़ा गांव में तीन माह से लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। भयंकर गर्मी में लोगों को दूर-दराज से पीने के लिए पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नलों में पानी न आने से नहाने और मवेशियों के लिए पानी ढोना पड़ रहा है। पंचायत के उपप्रधान त्रिलोक सिंह ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग और एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार को कई बार सूचित किया है, लेकिन कोई भी कार्रवाई न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि वे तीन महीने से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। आए दिन मवेशियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए गांववासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मौके पर लोअर बढ़ेडा पंचायत सदस्य वार्ड नंबर-3 गोल्डी कुमार, ग्रामीण देवी दास, रजनी सैनी, शालू देवी, कश्मीर देवी, रजनी रानी शादी लाल, सुनीता राम, पवन कुमार, बंटी कुमार ने कहा कि विभाग और प्रशासन शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान करे।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के एसडीओ जसवंत सिंह ने बताया कि समस्या ग्रस्त क्षेत्र की पाइपलाइन बहुत पुरानी थी। जिस कारण पाइप बीच में से कहीं से बंद हो गई है। अब विभाग नई पाइप लाइन बिछाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें