फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने से गांव में सप्लाई बंद

Tue, 16 Feb 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के गांव अंबेहड़ा के मोहल्ला टिकड़ा में पीने के पानी को लेकर लोग भटक रहे हैं। पिछले एक माह से गांव में पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकला है। लोगों ने आईपीएच विभाग के प्रति कड़ा आक्रोश जताया है। पेयजल समस्या से तंग आकर मंगलवार को गांव का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अभिषेक जैन से मिला और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

स्थानीय लोगों में कमलेश कुमारी, कुलविंद्र सिंह, सवित्री, भोला देवी, कश्मीरां देवी, रत्नी देवी, वीना देवी, तीर्थ राम, नीलम शर्मा, कृष्णा देवी, अजय कुमार एवं अंजना शर्मा ने बताया कि पिछले एक महीने से गांव में पेयजल की सप्लाई ठप पड़ी है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि नलों में सप्लाई न आने के चलते सुबह उठते ही उन्हें आसपास के क्षेत्रों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनके दिनचर्या के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि उनके गांव में कोई कुआं नहीं है।
विज्ञापन


एक हैंडपंप लगा है, वह भी खराब पड़ा है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि जब आईपीएच अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया जाता है तो मात्र बहाना बनाकर मामले से किनारा किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का हल करवाने की मांग की है। उधर, उपायुक्त अभिषेक जैन ने कहा कि लोगों की संबंधित समस्याओं को जल्द हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें