जिला के सरहदी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरस्त रखने को पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। पुलिस ने जिला भर के प्रवेश नाकों पर रेत से भरी बोरियों से बंकर तैयार कर पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। जिससे बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
वहीं, इन बंकरों के माध्यम से किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अपना मोर्चा संभाल सकती है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के मकसद से मैहतपुर बैरियर के पास बंकर बनाए गए है। वहीं पंडोगा, भरवाड़ी, पोलियां सहित अन्य क्षेत्रों में भी रेत की बोरियों के बंकर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। गौर है जिला ऊना पंजाब की सीमाओं से सटा हुआ है।
ऐसे में जिला में आए दिन होने वाली संदिग्ध वारदातों पर भी तीखी नजर रखी जा सकेगी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि जिला भर के बार्डर क्षेत्रों पर सुरक्षा के चलते रेत की बोरियों से तैयार कर बंकर बनाए जा रहे हैं। जिससे किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस मोर्चा संभाल सकेगी।