फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियाला में पेयजल संकट, दूसरे मोहल्ले से भर रहे पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। क्षेत्र के गांव चौकी खास के मोहल्ला मंडियाला में बारिश के बीच ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं। गांव तक सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। मजबूरन ग्रामीणों को दूसरे मोहल्ले के लोगों के घरों से पानी लाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया है। अधिकारी इस समस्या को लेकर संजीदा नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण परेशान हैं। अब डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रहे हैं। स्थानीय चमन लाल रमेश चंद, मदन लाल, मोनिका, आशा, प्यार देवी, विकास, सोनू वार्ड पंच डेजी और बीडीसी सदस्य अनीता का कहना है कि पांच बार 1100 नंबर पर और पांच बार ही विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर महीनों से इस बारे शिकायत दर्ज करवाते आ रहे हैं, परंतु विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। चमन लाल ने बताया कि जब जेई और एसडीओ से इस बारे मौका देखने के लिए कहते हैं तो सुनवाई नहीं होती है। चमन लाल ने आरोप लगाया है कि विभाग की तरफ से अवैध कनेक्शन का हवाला दिया जाता है।
जबकि उनके कनेक्शन वैध है। उनके पास विभागीय बिल हैं। उनका कहना है यदि समस्या हल न हुई तो मजबूरन उपायुक्त कार्यालय के आगे धरना देना पड़ेगा। वहीं, इस संबंध में जलशक्ति विभाग के एसडीओ अंब परमजीत सिंह ने समस्या हल करने की जगह खुद के व्यस्त होने का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वे पत्रकार से बात नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें