फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ईको पार्क बंगाणा के पास नाली बंद, सड़क पर बहता है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क ऊंची होने पर पानी दुकानों में घुस कर करता है नुकसान
विज्ञापन

बाजार में नालियों की निकासी की समस्या का समाधान जल्द होगा : अरविंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र की राजधानी कहे जाने वाले उपमंडल मुख्यालय बंगाणा की स्थिति आज बदहाल व्यवस्थाओं और प्रशासनिक लापरवाही के कारण चिंताजनक बनी हुई है। भारी बारिश के दिनों में यहां की अव्यवस्थित निकासी व्यवस्था और नालियों पर हुए अवैध कब्जों ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।
यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम न उठाए तो बंगाणा की स्थिति प्रदेश के मंडी शहर जैसी हो सकती है, जहां थोड़ी-सी बरसात में ही बाजार डूब जाता है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। सबसे बड़ी समस्या ईको पार्क बंगाणा से लगी नालियों की निकासी व्यवस्था में सामने आती है। रेस्ट हाउस बंगाणा से लेकर हिमुडा कॉलोनी तक पानी जमा होकर सीधे बाजार की ओर बह जाता है, जिससे दुकानों और मुख्य मार्गों को भारी नुकसान होता है। बार-बार पानी भरने से स्थानीय दुकानदारों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। व्यापार मंडल बंगाणा कई बार लोक निर्माण विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुका है, लेकिन विभाग अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पाया। बंगाणा मुख्यालय पर आज भी सुलभ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। बाजार में न तो पार्किंग की व्यवस्था है और न ही बस स्टैंड। यहीं नहीं, मुख्यालय पर 13 विभागीय कार्यालय होने के बावजूद आम जनता के लिए सुविधाएं शून्य हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावों के समय नेता बंगाणा को मॉडल टाउन बनाने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब भूल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि सबसे पहले बाजार में अवैध कब्जा धारकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद शौचालय निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के अधिशाषी अभियंता अरविंद लखन पाल ने बताया कि बाजार में नालियों की निकासी की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें