फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में 190 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
37 पंचायतों के विभाजन, पुनर्गठन के भेजे प्रस्ताव की सूचना पंचायती राज विभाग के पास लंबित
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश ने ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली है। 3 फरवरी को जिले की 190 ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नियमावलियों का प्रकाशन भी किया गया। हालांकि, 37 ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजन, पुनर्गठन या सृजन को लेकर भेजे गए प्रस्ताव की सूचना पंचायती राज विभाग से अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इनमें हरोली विकास खंड की ग्राम पंचायतें बीटन, नंगल खुर्द, ललड़ी, ईसपुर, बाथू, पोलियां बीत और दुलैहड़ शामिल हैं।

इसके अलावा विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत कटोहड़ कलां, कलरूही, हम्बोली, नेहरी नौरंगा, चौआर, भटेड़, दियाड़ा और बेहड़ जस्वां, बंगाणा विकास खंड की ग्राम पंचायतें धुंधला, मोमन्यार, थानाकलां, जोल, धनेत, रायपुर, टीहरा, डीहर, चौकीखास, अज्ञैर, मंदली, गगरेट विकास खंड की ग्राम पंचायतें दियाली, अंबोटा और भंजाल लोअर तथा ऊना विकास खंड की ग्राम पंचायतें जनकौर, नंगल सलांगड़ी, चताड़ा, बसाल अप्पर, समूरकलां, बरनोह, टक्का, वनगढ़ और बहडाला शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत पंडोगा का विभाजन ग्राम पंचायत धुंधला और धतोल का पुनर्गठन और ग्राम पंचायत हटली केसरू के गांव रिट सतरूखा को नगर पंचायत बंगाणा में सम्मिलित करने की प्रक्रिया भी की गई है। इस प्रकार वर्तमान में ऊना जिले की 41 ग्राम पंचायतों को छोड़कर बाकी 190 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कुमार ने बताया कि मतदाता सूचियों की सत्यापित प्रतियां आम नागरिकों के निरीक्षण के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला परिषद ऊना के कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना में कार्यालय समय के दौरान निशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें