फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर का इंतजार करते-करते फर्श पर लेट गए मरीज

Mon, 11 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन : सोमवार। समय : 12 :15. स्थान : जिला अस्पताल ऊना। अस्पताल में मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई मरीज फर्श पर बैठे हैं तो कई स्लैब पर लेटे हुए हैं। इस दौरान बैठने के लिए जगह न होने के कारण मरीजों व उनके साथ आए तीमारदार उमस भरी गर्मी से हाल-बेहाल हैं। वहीं कई ओपीडी में 12:30 बजे तक भी डॉक्टर अपनी सीट पर नहीं पहुंचे जिस कारण कई मरीजों को बिना चेकअप करवाए ही घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल के कमरा नंबर 112, 113 तथा 114 में गायनी ओपीडी के बाहर सुबह नौ बजे से आए हुए मरीज डॉक्टर का इंतजार करते रहे। इस दौरान डाक्टर के न आने पर कई मरीज बिना चेकअप ही लौट गए। अस्पताल में चेकअप करवाने पहुंचे लोगों में स्वर्णा देवी, सुनीता, रजनी, ममता, कमलजीत, दीपिका, रेखा, किरण, चंचला, संजीव कुमार, ज्ञान चंद, दिनेश, सौरभ, देवराज, सरवण, देसराज, मोहित आदि का कहना है कि अस्पताल में बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ओपीडी में चिकित्सकों के समय पर न आने व उनकी छुट्टी की सूचना कमरे के बाहर न लगी होने के कारण उन्हें दिन भर डाक्टर का इंतजार करते हुए बिना चेकअप करवाए लौटना पड़ रहा है। उधर, सीएमओ प्रकाश दड़ोच का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसएमओ को निर्देश दिए जाएंगे। सीएमओ ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें