फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश के बाद जिले का मौसम हुआ सुहावना, 18 एमएम वर्षा दर्ज

Fri, 24 Jul 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। वीरवार सुबह हुई बारिश के बाद जिला ऊना का मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पिछले कई दिनों से उमस व गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान जिले भर में बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जिले में 18 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरों पर भी राहत दिखाई दी। विभाग के अनुसार जिले में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें