ऊना। जिला स्तरीय 33वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन 16 और 17 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना-1 में किया जाएगा।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना की ओर से जिले के सभी राजकीय और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एन्वायरनमेंट (हिमकॉस्ट) के निर्देशों के तहत होगा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उपमंडल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भाग लेंगे। विज्ञान क्विज में केवल प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी, जबकि गणित ओलंपियाड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञान गतिविधि कॉर्नर में प्रत्येक श्रेणी के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी तथा इनोवेटिव साइंस मॉडल में जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी भाग लेंगे।
जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विज्ञान नाटक भी आयोजित होगा। इसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। नाटक की थीम ‘साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी’ रखी गई है।