फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले को मिले चार नए चिकित्सक, कुठारबीत, बंगाणा, बढ़ेड़ा और अंब अस्पताल में तैनाती

Sat, 04 Jul 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विभाग ने अहम कदम उठाया है। विभाग ने जिले को चार नए चिकित्सक उपलब्ध कराए हैं। इनकी तैनाती अलग-अलग सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में की गई है। इससे लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार एक चिकित्सक को नागरिक अस्पताल बंगाणा, दूसरे को नागरिक अस्पताल अंब, तीसरे चिकित्सक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठारबीत व एक चिकित्सक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढेड़ा में नियुक्त किया गया है। संबंधित चिकित्सकों को कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय या अन्य बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। कई बार विशेषज्ञ सेवाएं नहीं मिलने से लोगों को निजी अस्पतालों में भी जाना पड़ता था। नए चिकित्सकों की तैनाती से इन क्षेत्रों के हजारों लोगों को अपने नजदीकी अस्पतालों में ही प्राथमिक एवं सामान्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विभाग ने संबंधित अस्पताल प्रबंधन को भी नए चिकित्सकों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि हाल ही में चार नए चिकित्सकों की तैनाती की विभाग ने अधिसूचना जारी की है। उम्मीद है कि जल्द यह चिकित्सक अपनी सेवाएं शुरू करेंगे।
विज्ञापन



ऊना अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की भी उठाई मांग
क्षेत्रीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने के चलते विभाग ने उच्च अधिकारियों से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर भी मांग उठाई है ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें