फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने निगरानी नाकों का किया औचक निरीक्षण

Sun, 19 May 2024 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
उपायुक्त ऊना जतिन लाल  विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण करते हुए।स्रोत विभाग
विज्ञापन
अजोली मोड़ और संतोषगढ़ में नाकों की जांची व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। चुनावों के दौरान में ऊना जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को जिले में विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। उपायुक्त ने अजोली मोड़ और संतोषगढ़ में नाकों पर तैनात टीमों का निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से करें। किसी भी संदिग्ध वाहन की तत्काल जांच करें और अनाधिकृत नकदी, शराब व हथियार की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

जतिन लाल ने बताया कि जिला में चुनावों के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन उड़नदस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें, एक वीडियो निगरानी टीम और एक-एक वीडियो अवलोकन टीम, सहायक व्यय पर्यवेक्षक टीमें व अकाउंटिंग टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों के चलते 25 अंतर राज्यीय और 121 राज्य आंतरिक नाके लगाए गए हैं। नाकों पर पूरी मुस्तैदी से निगरानी की जा रही है। वाहनों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है। हर गतिविधि निगरानी के घेरे में है। प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनावों के लिए प्रतिबद्ध है। जतिन लाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद जिला में जांच के दौरान उड़नदस्ते और स्थैतिक टीमों ने 3.27 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ड्रग, शराब, नकदी व अन्य चीजों को बरामद कर जब्त किया है।

उपायुक्त ऊना जतिन लाल  विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण करते हुए।स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें