फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खेत में सब्जियों को पानी लगा रहे व्यक्ति से विवाद

Wed, 21 Oct 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत चताड़ा में एक व्यक्ति ने गांव के ही निवासी पर जातिसूचक शब्द कहने और परिवार सहित गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता करनैल सिंह निवासी वार्ड नंबर सात, चताड़ा ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करनैल सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे वह अपने खेत में सब्जियों को पानी लगा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान जीवन सिंह निवासी वार्ड नंबर तीन, चताड़ा और उसकी पत्नी ने उसे जातिसूचक अपशब्द कहे। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें