फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रक यूनियन में गाड़ियों की डिमांड पर विवाद, क्रॉस एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। अंब थाना क्षेत्र में भंजाल ट्रक यूनियन में गाड़ियों की डिमांड को लेकर विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जीतपुर-बेहड़ी निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह अपने भाई के साथ ट्रक यूनियन में मौजूद थे तो अन्य पक्ष के कुछ लोगों ने उन्हें रोका और विवाद किया। अशोक का आरोप है कि इस दौरान उन्हें और उनके भाई को चोटें आईं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से भंजाल निवासी सुरेश कुमार ने भी शिकायत दर्ज करवाई है। उनके अनुसार जब वह अपने साथियों के साथ ट्रक यूनियन में गाड़ियों की डिमांड सुनने गए तो अन्य पक्ष के लोगों ने उनके साथ बहस की। सुरेश का आरोप है कि उन्हें जातिसूचक शब्द कहे गए और जान से मारने की धमकियां दी गईं। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें