फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ‎संघनेई पंचायत के वार्ड तीन में रास्ते पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बढ़ेंगी बीमारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
‎घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की पंचायत संघनेई के वार्ड नंबर तीन में लंबे समय से रास्ते पर गंदा और दूषित पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग कई बार पंचायत के समक्ष शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मामला मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 पर भी उठाया गया था।
विज्ञापन

शिकायत के बाद अस्थायी तौर पर रास्ते पर बह रहे पानी को रोका गया, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर से वैसी ही हो गई और गंदा पानी दोबारा सड़क पर बहने लगा। स्थानीय निवासी राहुल ने कहा कि गंदा पानी बहने से दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस दूषित पानी से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है। वहीं, मोहित ने कहा कि पंचायत को बार-बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो बीमारियों का खतरा और बढ़ जाएगा। साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जो लोग जानबूझकर गंदा और दूषित पानी रास्तों पर छोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति न पैदा हो। इस संबंध में पंचायत प्रधान ईशा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें