फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में कल निकाली जाएगी मां दुर्गा की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में दुर्गा महाअष्टमी पर मां दुर्गा एवं भैरव नाथ की झांकी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह परंपरा प्राचीन मान्यताओं के अनुसार लगभग 90 वर्षों से चल रही है। अविवाहित ब्राह्मण युवकों को चयनित कर दुर्गा अष्टमी के दिन श्रृंगार कर पालकी में मां दुर्गा एवं भैरव नाथ के रूप में स्थापित किया जाता है। शोभा यात्रा ब्रहनंद की बैठक से शुरू होती है। विशेष रूप से खाली पालकी को कुछ लोग उठा लेते हैं, लेकिन झांकी में देवताओं को बैठाने के बाद सैंकड़ों लोग भी इसे उठा पाने में कठिनाई महसूस करते हैं। यह यात्रा दिन और रात दोनों समय निकाली जाती है। बाबा नांगा ड्रामाटिक क्लब एवं समाज सुधार सभा के निदेशक सरवन सैनी ने बताया कि यह झांकी 30 सितंबर को शाम 5 बजे निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें