फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीपीएल परिवारों से होगा सीधा संवाद, वास्तविक जरूरतों का होगा आकलन

Fri, 31 Jul 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में 6, 7 और 8 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में चरण-1 से चरण-7 तक चयनित बीपीएल परिवारों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। परिवारों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से उनकी वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन







इस प्रकार रहेगा विशेष ग्राम सभाओं का कार्यक्रम
विकास खंड अंब के अंतर्गत छह अगस्त को ग्राम पंचायत डूहल बटवाला, घंघरेट, भगडा, ज्वाल, बेहड़ जस्वा, चरूड़, टकारला, बधमाना, सपौरी, छपरोह, धन्दड़ी, लोहारा लोअर, राजपुर जस्वां, सिद्ध चलेहड़, खरोह, धर्मशाला महंता, पोलीयां पुरोहितां, ठठल, मन्दौली, सेरी व कोहड़छन में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी ।
सात अगस्त को अम्बटिल्ला, कटौहड़ कलां, घेवट बेहड़, बदाऊं, अंदौरा लोअर, लडोली, नन्दपुर, मैड़ी खास, त्याई, सारडा, भैरा, दिलवां, डूहल बंगवाला, अंदौरा अप्पर, गिंडपुर मलोन व कुठियाड़ी तथा आठ अगस्त को कुठेड़ा खैरला, कटौहड़ खुर्द, कलरूही, प्रंब, शिवपुर, भटेड़, धर्मशाला महत्ता खास, मुबारिकपुर, लोहारा अप्पर, जबेहड़, चौआर, ज्वार, धुसाड़ा, नैहरी नौरंगा, दियाड़ा व नारी चिंतपूर्णी में विशेष ग्राम सभा की बैठकें होंगी।
विज्ञापन

वहीं, विकास खंड बंगाणा के तहत छह अगस्त को ग्राम पंचायत हटली केसरू, रायपुर, पल्लियां, धतोल, अरलूखास, चंगर, बडूही, बल्ह, बैरियां, बोहरू, बुधान, बुढबार, खरयालता, डीहर, डोहगी, टकोली, सोहारी, दोबड़ में बैठकें आयोजित होंगी। सात अगस्त को ग्राम पंचायत मोमन्यार, जसाणा, चौकी खास, लठियाणी, चमियाडी, टीहरा, कठोह, चुल्हड़ी, ढियुंगली, धुंधला, सिहाना, तनोह, करमाली, थानाकलां, जोल, पलाहटा, घुघन ककराना, टांडा व बौल तथा आठ अगस्त को मलांगड़, सुकड़ियाल, थहडा, पिपलू, छपरोह कलां, चौली, धनेत, मंदली, परोइयां कलां, बल्ह खालसा, अंबेहड़ा-धीरज व डोहक में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी।
विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत मरवाड़ी, गणु मन्दवाड़ा, सलोह बैरी, जोह, गुगलैहड़, बढ़ेडा राजपूतां, जाडला कोयडी, लोहारली, संघनई, दियोली, घनारी व नंगल जरियाला में 6 अगस्त को ग्राम सभाएं लगेंगी।
ग्राम पंचायत डंगोह खुर्द, पीरथीपुर, डंगोह खास, अभयपुर, कुठेड़ा जसवालां, मवा सिंधिया, टटेहड़ा, ओयल, अम्बोआ, मवां कहोलां, चलेट, बबेहड़, रामनगर व नकड़ोह में सात अगस्त को तथा भद्रकाली, रायपुर, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर, ब्रह्मपुर, बड़ोह, कलोह, गगरेट अप्पर, अम्बोटा, मरवाड़ी, गणु मन्दवाड़ा, सलोह बैरी, जोह, अमलैहड़ व भंजाल अप्पर में 8 अगस्त को विशेष सभाएं आयोजित होंगी।
इसके अतिरिक्त विकास खंड हरोली के तहत कुठारबीत, ललड़ी, पंडोगा निचला, लोअर ललड़ी, नगनोली, लोअर पंजावर, पंडोगा, भदसाली, पंजावर, बढेड़ा, सलोह, बढेड़ा लोअर, दुलैहड़, पबोवाल, छेत्रां व ईसपुर में छह अगस्त को,
ग्राम पंचायत सिंगा, हलेड़ा बिलना, बाथड़ी, धर्मपुर, हीरानगर, घालुवाल, कांगड़, गोन्दपुर बुल्ला, कुंगड़त, पालकवाह, हीरा, बीटन, सैंसोवाल, बटकलां, भंडियारा व चन्द्रपुर में सात अगस्त को तथा ग्राम पंचायत भदसाली हार, भदौड़ी, रोडा, बाथू, पोलियां बीत, बालीबाल, हरोली, खड्ड, समनाल, भैणी खड्ड, ईसपुर टांडा, नंगलखुर्द, गोन्दपुर जयचन्द, जखेवाल, मल्लूवाल, कर्मपुर में आठ अगस्त को ग्राम सभाएं आयोजित होंगी।
विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत चताड़ा, देहलां लोअर, देहलां अप्पर, जखेड़ा, अवादा बराना, बीनेवाल, फतेहपुर, जनकौर, डंगोली, झम्बर, कुरियाला, लमलैहड़ी, नंगल सलांगड़ी, नारी, पनोह, डंगेडा, बारसड़ा में छह अगस्त को, रायपुर सहोड़ा, टब्बा, मैहतपुर, उदयपुर, झुडोवाल, खानपुर, लमलैहड़ी, मजारा, भडोलियां कलां, छतपुर, भटोली, चड़तगढ़, बटुही, कमोला, डठवाड़ा, धमांदरी व बसाल निचला में सात अगस्त को तथा सासन, अप्पर बड़डाला, बरनोह, बसोली, मलूकपुर, नंगडा, सनौली, सुनेहरा, अजौली, बडैहर, बनगढ़, बड़डाला, मदनपुर, समुरकलां, त्यूडी, टक्का, ठाकुर द्वारा, बदोली, बडसाला व बसाल अप्पर में आठ अगस्त को विशेष ग्राम सभाएं लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें