फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दियोली खड्ड उफान पर, बीचोंबीच फंसा बाइक सवार

Sun, 31 May 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह करीब सात बजे से लगातार हो रही वर्षा के कारण गगरेट-दौलतपुर मुख्य मार्ग पर पड़ने वाली दियोली खड्ड अचानक उफान पर आ गई। इस दौरान एक बाइक सवार ने जान जोखिम में डालते हुए उफनती खड्ड को पार करने की कोशिश कर दी और खड्ड के बीचोंबीच फंस गया। कुछ ही क्षणों में स्थिति बेहद गंभीर हो गई और बाइक सवार की जान पर बन आई। मौके पर मौजूद लोग असहाय होकर यह दृश्य देखते रहे। तभी वहां खड़े एक साहसी युवक ने बिना अपनी जान की परवाह किए मानवता और बहादुरी का परिचय दिया। युवक तुरंत खड्ड में उतरा और तेज बहाव से जूझते हुए बाइक सवार तक पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद उसने बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक की सूझबूझ और साहस के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। युवक की इस बहादुरी की पूरे गगरेट क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है और लोग उसे एक सच्चा नायक बता रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद उफान पर आई दियोली खड्ड के कारण सड़क से गुजर रहे छोटे-बड़े वाहनों के पहिये थम गए। दरअसल यहां पुल की सुविधा न होने के कारण खड्ड के बीच से होकर गुजरना पड़ता हैं। हालांकि यहां पर वाहनों की आवाजाही की सुविधा के लिए रैंप बनाया गया है। ऐसे में खड्ड के उफान पर हाेने के कारण वाहन चालक खड्ड के किनारे खड़े होकर पानी के कम होने का इंतजार करते नजर आए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरगोविंद कौशल का कहना है कि गगरेट-दौलतपुर मार्ग पर पांच पुल के निर्माण को लेकर डीपीआर भेज दी गई है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, काम शुरू कर दिया जाएगा।
संवाद न्यूज एजेंसी ‎

Next
AU ऐप में पढ़ें