फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घंडावल में खस्ताहाल वर्षाशालिका बनी परेशानी का सबब

Sun, 13 Sep 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर घंडावल में स्थित वर्षाशालिका इन दिनों बदहाली का शिकार है। लंबे समय से उचित रखरखाव न होने के कारण वर्षाशालिका की हालत खस्ता हो गई है। ऐसे में बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के दौरान लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन


वर्षाशालिका का उद्देश्य यात्रियों को धूप और बारिश से बचाव के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध करवाना है लेकिन घंडावल में बनी वर्षाशालिका अपनी बदहाल स्थिति के कारण लोगों को अपेक्षित सुविधा नहीं दे पा रही है। यहां लोगों को कई बार खुले में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। बारिश होने पर यात्रियों को इधर-उधर खड़े होकर समय गुजारना पड़ता है। वर्षाशालिका के बाहर घास उगी हुई है। वर्षाशालिका की लंबे समय से मरम्मत और साफ-सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। इससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों में रोष है। लोगों ने संबंधित विभाग से वर्षाशालिका की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत करवाने और यात्रियों के लिए सुविधाएं बहाल करने की मांग की है। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह प्रमुख मार्ग है। ऐसे में वर्षाशालिका की बदहाल स्थिति सीधे तौर पर यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। इस पर स्थानीय लोगों ने अपने विचार इस प्रकार से साझा किए।



वर्षाशालिका की हालत काफी समय से खराब है। बारिश और धूप के दौरान यात्रियों को परेशानी होती है। संबंधित विभाग को इसकी मरम्मत करवाकर लोगों को सुविधा देनी चाहिए।
विज्ञापन

- रोहित कुमार, स्थानीय निवासी



मुख्य मार्ग पर स्थित वर्षाशालिका का रखरखाव नियमित रूप से होना चाहिए। बस का इंतजार करने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए जल्द व्यवस्था सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें