फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आधार कार्ड अपडेट कराना हुआ मुश्किल, दिन में मिल रहे मात्र 40 टोकन

विज्ञापन
ऊना में आधार कार्ड बनवाने के लिए आए लोग केंद्र में तैनात कर्मचारी के समक्ष विरोध दर्ज करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिनी सचिवालय के आधार कार्ड केंद्र में सुबह आठ बजे से जुट रही भीड़
विज्ञापन

देरी से आने पर निराश होकर लौट रहे दूरदराज से आए लोग
घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा टोकन, व्यवस्था राम भरोसे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के मिनी सचिवालय में आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ जुट रही है। सुगम केंद्र में सिर्फ एक ही कर्मी तैनात होने से दिन में 40 आधार ही अपडेट हो रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले में निजी केंद्र बंद होने से लोग मिनी सचिवालय का रुख कर रहे हैं लेकिन टोकन व्यवस्था के चलते लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर है।
मिनी सचिवालय में मंगलवार को सुबह 08:00 बजे से ही लोग आधार कार्ड अपडेट करवाने पहुंच गए। सुबह 9:00 बजे तक 50 से ज्यादा लोग कतारों में लग गए। आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए टोकन मिलने के इंतजार में घंटों कतारों में खड़े रहे। सुबह 10:00 बजे से लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए टोकन दिए गए। पहले 40 लोगों को ही टोकन मिला। कतारों में लगे बाकी लोगों को अगले दिन सुबह जल्द आने की सलाह दी गई। दिनभर केंद्र में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। लोग अपनी-अपनी समस्या बताकर आधार अपडेट करने का आग्रह करते रहे लेकिन कर्मचारी की ओर से साफ कह दिया गया कि टोकन मिलने वाले लोगों के ही आधार अपडेट हो पाएंगे। कई लोग दूसरी बार आधार कार्ड अपडेट करवाने पहुंचे थे लेकिन उन्हें भी आधार कार्ड अपडेट करने के लिए मना कर दिया गया। बच्चों को साथ लेकर आधार कार्ड अपडेट करवाने आ रही महिलाओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मैहतपुर की शिवांगी ने बताया कि वे निजी स्कूल में अपने बच्चे का दाखिला करवाने के लिए आधार अपडेट करवाने पहुंची हैं। बच्चे के दाखिले के लिए आधार कार्ड का अपडेट होना जरूरी है लेकिन टोकन व्यवस्था के चलते उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हो पाया। अब उन्हें बुधवार को दोबारा आधार कार्ड अपडेट करवाने आना पड़ेगा। रायपुर की सुषमा ने बताया कि वे दूसरी बार आधार कार्ड अपडेट करवाने पहुंची हैं लेकिन लोगों की भीड़ के चलते उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हो पाया है। अब उन्हें तीसरी बार बुधवार को आधार कार्ड अपडेट करवाने आना पड़ेगा।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में लोगों की सुविधा के लिए एक अन्य कर्मचारी तैनात किया जाना है। कर्मी के निजी कारणों के चलते तैनात नहीं हो पाया। लोगों की सुविधा के लिए प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही अन्य कर्मी की सुविधा मिलेगी। ऐसे में दिन में 100 के करीब आधार अपडेट हो सकेंगे।
साहिल शर्मा, ई- जिला प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें