सदा शिव मंदिर तलमेहड़ा में माथा टेकते भक्त। -स्रोत : स्वयं
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में सावन माह के दूसरे रविवार को सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव पिंडी पर जलाभिषेक कर श्रद्धालु अपनी-अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि सावन माह में सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से भोलेनाथ भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।
सावन माह के रविवार रात विशाल जागरण और सोमवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र में भी लंगर लगाए जा रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने व रहने की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने भक्तों से स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
मंदिर ट्रस्ट चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने और रहने की पूरी व्यवस्था की गई है तथा स्वच्छता और अनुशासन में सहयोग करने का आह्वान किया है। रविवार तड़के चार बजे से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा और जिन श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी हुई हैं, उन्होंने लंगर का आयोजन किया।