फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धुसाड़ा स्कूल ने जीती अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता

Mon, 07 Sep 2026 11:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। खंड स्तरीय अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

3 से 5 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार में हुई प्रतियोगिता में धुसाड़ा के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण और छह रजत पदक जीते।
57 किलोग्राम में विभोर, 61 में हरमन, 70 में आयुष, 74 में तनिश, 79 में वंश, 86 में मयंक, 92 में अभिमान, 97 में अरमान और 125 किलोग्राम में मृदुल शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।
61 किलोग्राम में अतुल, 65 में आदित्य, 70 में लविश, 74 में आदित्य, 92 में अरुण और 97 में वंश ने रजत पदक हासिल किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार, स्टाफ और ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ियों व शारीरिक शिक्षक महेश कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें