फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दियोटसिद्ध पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
लुधियाना पंजाब से संतोषगढ़ होते हुए पैदल बाबा बालक नाथ को जाता जत्था - फोटो : Una
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। लुधियाना से पांच हजार श्रद्धालुओं का पैदल जत्था शुक्रवार को दियोटसिद्ध पहुंचा। जत्था पिछले 59 सालों से लगातार पैदल यात्रा कर बाबा बालक नाथ के दर्शन कर रहा है। साल 1962 में लुधियाना स्थित कुमहार मंडी से भक्त तरसेम लाल ने जब बाबा के दर की यात्रा शुरू की तो पहली यात्रा में 150 के करीब श्रद्धालु शामिल हुए थे। समय के साथ-साथ श्रद्धालुओं की संख्या भी हजारों में पहुंच गई। लगभग पांच दशकों तक भक्त तरसेम लाल के नेतृत्व में श्रद्धालु यात्रा करते रहे। अब संजीव की अगुवाई में यात्रा पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

बीते साल कोरोना की बंदिशों की वजह से सालाना यात्रा को रोकना पड़ा था। यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जो 59 साल से यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा में शामिल कर्म चंद, दरबारा सिंह, गुरपाल कौर, गुरप्रीत, हरमिंद्र सिंह, नरेश कुमार, जगजीत, मंदीप कौर, जगदीश, राहुल, अमन, रामपाल, हरप्रीत, हरपाल केशव का कहना है बाबा बालक नाथ के आशीर्वाद से हजारों श्रद्धालु हर साल लगभग 250 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय कर माथा टेकने बाबा जी की गुफा पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि चार अप्रैल को बाबा की पवित्र गुफा पर झंडा चढ़ाया जाएगा। इस साल भी यात्रा में लगभग पांच हजार श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 250 किलोमीटर की यात्रा लगभग दस दिन में पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें