फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मोगा के श्रद्धालुओं ने दिखाई सेवा भावना, माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट को भेंट किया कूलर

Sat, 16 May 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। पंजाब के मोगा से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट को श्रद्धा भाव से एक कूलर भेंट किया। श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया यह कूलर मंदिर प्रशासन ने तुरंत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर हाल में स्थापित करवा दिया है, जिससे गर्मी के मौसम में दर्शन करने आने वाले भक्तों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने बताया कि गर्मी के दिनों में मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे सहयोग से मंदिर में सुविधाओं का विस्तार भी हो रहा है।

मंदिर अधिकारियों ने मोगा से आए श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा भावना और सहयोग से ही धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होती हैं। वहीं मंदिर हाल में लगाए गए कूलर से श्रद्धालुओं ने भी राहत महसूस की और मंदिर ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें