फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रद्धालु असुरक्षित वाहनों में सवार होकर पहुंच रहे डेरा बाबा बड़भाग सिंह

Thu, 26 Feb 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मैड़ी होली मेले कि लिए मालवाहक वाहनों में जाते श्रद्धालु ।स्रोत :संवाद।
विज्ञापन
अंब(ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेले में मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन की सख्ती और सुरक्षा दावों के बावजूद पंजाब के होशियारपुर, जालंधर और लुधियाना जैसे विभिन्न जिलों से श्रद्धालु ट्रकों, टेंपो और ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर मेले में पहुंच रहे हैं। बुधवार को मैड़ी मेले के दूसरे दिन भी भारी संख्या में लोग इन असुरक्षित वाहनों में सवार होकर डेरा बाबा बड़भाग सिंह पहुंचे।
विज्ञापन

मेले के दौरान इन वाहनों को रोकना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। अक्सर देखा जाता है कि मालवाहक वाहनों में लकड़ी के फट्टे लगाकर उन्हें दो मंजिला बना दिया जाता है और उनमें क्षमता से अधिक सवारियां बिठाई जाती हैं। इस तरह के सफर में दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। अक्सर मेलों के दौरान मालवाहक वाहनों के साथ कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जानें गई हैं और बड़ी संख्या में लोग घायल होते रहे हैं। मेले के समय पुलिस पड़ोसी राज्यों से मदद मांगती है लेकिन इसके बावजूद इन वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है।

जानकारों का मानना है कि यदि मेले के दौरान केवल चालान काटकर औपचारिकता पूरी करने के बजाय पूरे साल इन वाहनों पर सख्त पाबंदी लगाई जाए, तभी श्रद्धालु सुधरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें