फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालु नाचते गाते पहुंचे मां के दरबार

Sun, 03 Apr 2016 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में मां के दर्शन के िलए जाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए रात 2 बजे ही खोल दिए गए थे। सुबह से ही मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा। दूसरी ओर तलवाड़ा बाईपास पर बार-बार जाम लगे रहने से श्रद्धालु परेशान होते रहे।
विज्ञापन


कई बसें भी जाम में फंसी रहीं। मां के दर्शन के लिए लगी कतारें दोपहर तक लुधियाना धर्मशाला पार कर चुकी थीं। लेकिन, गर्मी में लंबी लाइनों में धूप से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। दूसरी ओर पौड़ी बाजार की ओर से कई श्रद्धालु लाइनों में घुसपैठ करते देखे गए, जिससे श्रद्धालुओं में एक-दो बार धक्का मुक्की भी हुई। मंदिर न्यास की पानी की टंकीयों में फायर बिग्रेड की गाड़ी से पानी भरा गया, लेकिन लाइनों में यह नाकाफी साबित हुआ। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि नवरात्र मेलों से व्यवस्था में तबदीली कर लाइनों में श्रद्धालुओं को पानी पिलाने के लिए अस्थायी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। रविवार के दिन 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार  शीश नवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें