फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-बाइक में टक्कर, श्रद्धालु की मौत

Wed, 03 Aug 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
क्षेत्र के गगरेट-होशियारपुर रोड स्थित बगलामुखी मंदिर के पास टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हैप्पी निवासी फरीदकोट पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार को हैप्पी (35 वर्ष) अपने साथी के साथ बाइक पर मां चिंतपूर्णी जा रहा था। उनकी मोटरसाइकिल गगरेट स्थित मां बगलामुखी मंदिर के समीप ही पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसके चलते मोटरसाइकिल चला रहे हैप्पी का सिर सीधा सड़क पर टकराया और उसके सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, उसका साथी रविंद्र सिंह इस हादसे में घायल हो गया। रविंद्र सिंह का गगरेट में प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है। गगरेट के यातायात प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें