फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो मीने बाद घर पहुंचा देवेंद्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव डंगेहड़ा गांव के देवेंद्र का शव रविवार को करीब पौने दो महीने के बाद घर पहुंचा है। देवेंद्र का शव घर पहुंचने के बाद से गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। अभी तक मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लूटपाट में बड़ी गैंग का हाथ है और उक्त गैंग का पकड़ा जाना बहुत जरूरी है। ताकि भविष्य में किसी के साथ ऐसी घटना न हो।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डंगेहड़ा निवासी 38 वर्षीय देवेंद्र अपने घर से असम को कमाने को निकला था। जब वह वापस आ रहा था, तो किसी ने ट्रक में इनसे लिफ्ट मांग ली। एक टोल टैक्स क्रॉस करने के बाद उनका संपर्क परिवार से टूट गया। जिन लोगों ने उससे लिफ्ट ली थी वह एक गैंग के सदस्य थे और योजनाबद्ध तरीके से देवेंद्र को मौत के घाट उतार दिया। जब परिजनों का संपर्क नही हुआ तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद न मिली।
इसी बीच परिवार को सूचना मिली की वहां पर नदी में किसी हिमाचली का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने असम पुलिस से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि असम पुलिस उनकी मामले में बहुत मदद की।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को मामले में नामजद किया, लेकिन पुलिस ने उसको कुछ घंटो की पूछताछ के बाद छोड़ दिया। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की मदद से पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक भी बरामद की है, हांलाकि उसमें से कीमती सामान गायब था, जो बाद में आरोपियों से बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि उक्त वारदात लूटपाट के इरादे से हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने उनकी बहुत मदद की। परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त गैंग के लोगों को गिरफ्तार किया जाए। ताकि भविष्य में किसी के साथ ऐसी वारदात न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें