फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम में शामिल पंचायतों के विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम में शामिल किए गए पूर्व पंचायत क्षेत्रों में लंबे समय से विकास कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम प्रशासन ने इन क्षेत्रों में विकास और निर्माण कार्यों को गति देने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। करोड़ों रुपये की लागत से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। निगम प्रबंधन का दावा है कि इसी माह टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्यों का रास्ता साफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम बनने के बाद शामिल हुए कई नए वार्डों के लोग लंबे समय से सड़क, नालियों, गलियों, रिटेनिंग वॉल व अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। प्रशासनिक औपचारिकताओं और योजनाओं के अंतिम रूप लेने के बाद अब निगम ने विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इन विकास कार्यों पर करीब दो करोड़ 18 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन के अनुसार विभिन्न वार्डों से प्राप्त मांगों और प्राथमिकताओं के आधार पर विकास कार्यों की सूची तैयार की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित एजेंसियों को कार्य आवंटित किए जाएंगे ताकि बरसात के बाद तेजी से निर्माण कार्य शुरू किए जा सकें। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि नए शामिल क्षेत्रों को भी शहर के अन्य हिस्सों की तरह मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।




बिजली उपकरणों की भी होगी मरम्मत
नगर निगम की तरफ से विकास कार्यों के अलावा पार्क, सार्वजनिक शौचालयों में बिजली उपकरणों को बदलने का कार्य भी किया जाएगा। इसके अलावा जिन स्थानों पर रास्तों में स्ट्रीट लाइटें लगनी हैं, उस कार्य को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन



नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी माह टेंडर प्रक्रिया पूरे होते ही कार्यों का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें