फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में विकास ठप : जयराम

Sun, 01 Nov 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। भाजपा चिंतपूर्णी मंडल की ओर से शनिवार को अंब में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शिरकत की। पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल में प्रदेश का विकास ठप हो गया है। पूर्व भाजपा सरकार ने चिंतपूर्णी क्षेत्र में सड़कों पर 350 करोड़ और पेयजल योजनाओं पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए थे। सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर बिना सबूत सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तलवाड़ा रेल लाइन का काम 2027 तक पूरा होगा और ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर 31 मार्च 2027 से पहले जनता को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें