जखेडा स्कूल स्टाफ को प्रशंसा पत्र से सम्मानित करते हुए देवेंद्र चंदेल।संवाद
मैहतपुर (ऊना)। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना देवेंद्र चंदेल ने शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक केंद्र विद्यालय जखेडा का दौरा किया। इस दौरान शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने सहित अन्य गतिविधियों में बेहतरीन कार्य करने के लिए शिक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
शिक्षकों ने बताया कि लगातार दो वर्षों से विद्यालय के एक बच्चे का स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट स्कॉलरशिप के लिए चयन हो रहा है। दो बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी और दो बच्चों का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों के अलावा अन्य गतिविधियों में भी स्थानीय विद्यालय ने अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय की शिक्षिका पूजा कुमारी के मुताबिक प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाला यह पहला सरकारी प्राथमिक विद्यालय है। हालांकि मिडिल और उच्च विद्यालय को यह सम्मान मिलता रहा है। इस अवसर पर रंजना रानी, रेखा, मंजीत, पूजा कुमारी तथा अनुराधा मौजूद रही।