फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचभीष्म पर्व, कोटि गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री

Wed, 18 Nov 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री डेरा बाबा रुद्रानंद धाम नारी में माथा टेककर लिया आशीर्वाद। विभ
विज्ञापन
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को डेरा बाबा रुद्रानंद धाम, नारी में आयोजित पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए।
विज्ञापन

17 से 23 नवंबर तक चल रहे इस धार्मिक आयोजन के दौरान उन्होंने पवित्र अखंड धूने के समक्ष शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने डेरा के अधिष्ठाता हेमानंद महाराज के सान्निध्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह बड़े महाराज के समय से ही इस महायज्ञ में शामिल होते रहे हैं।
उन्होंने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन अनुष्ठान में देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वान एवं पंडित पहुंचे हैं।
कई दिनों तक चलने वाले गायत्री महायज्ञ की 24 नवंबर को पूर्णाहुति होगी, जिसमें वह स्वयं भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को हर वर्ष इस पर्व का इंतजार रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें