फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राथमिक स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं दोबारा शुरू करने की उठाई मांग

Fri, 21 Aug 2026 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। जिले में पिछले चार वर्षों से प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद रहने पर अभिभावकों ने बच्चों के खेल भविष्य को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि बच्चों को प्राथमिक स्तर से ही खेल से नहीं जोड़ा जाएगा तो आगे चलकर उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में कठिनाई आएगी। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं दोबारा शुरू करने की मांग की है।
अभिभावकों का कहना है कि खेल बच्चों को जीवन की चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना भी सिखाते हैं। बच्चे स्वाभाविक रूप से खेलने के लिए उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन

अभिभावक भी चाहते हैं कि उनके बच्चे किसी न किसी खेल में भाग लें। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ऊना के प्रधान संदेश कुमार ने कहा कि बच्चों और अभिभावकों की खेलों में रुचि को देखते हुए शासन और प्रशासन को प्राथमिक स्तर से ही खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें