फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जनगणना-2027 का फील्ड कार्य स्कूल समय में कराने की मांग तेज

Tue, 30 Jun 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, खंड अंब ने जनगणना-2027 के फील्ड कार्य को विद्यालय समय के दौरान करवाने की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। संघ का कहना है कि विद्यालय समय के बाद जनगणना कार्य करवाना व्यावहारिक रूप से कठिन है और इससे शिक्षकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

यह मांग रविवार को अंब में आयोजित राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक में प्रमुखता से उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुनील दत्त शर्मा ने की। इस दौरान खंड अंब की पीटीएफ कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया तथा घुमारवीं में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से शिक्षकों को अवगत करवाया गया। बैठक में बताया गया कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला ऊना की कार्यकारिणी ने 27 जून को उपायुक्त ऊना के माध्यम से जनगणना-2027 को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि जनगणना का फील्ड कार्य शिक्षकों से विद्यालय समय के दौरान ही करवाया जाए।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालय समय समाप्त होने के बाद घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करना विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण हो जाता है। कई बार लोग शाम के समय घरों में उपलब्ध नहीं होते, जिससे कार्य प्रभावित होता है। इसके अलावा महिला अध्यापकों की सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ब्लॉक प्रधान सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि जनगणना देश के विकास और नीतिगत योजनाओं के निर्माण से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। यदि इसका फील्ड सर्वे विद्यालय समय में कराया जाता है तो शिक्षक पूरी एकाग्रता और जिम्मेदारी के साथ इसे समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें