फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों को ईपीएफ नंबर में दी जाए छूट

Thu, 25 Feb 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएच ठेकेदार यूनियन ऊना की बैठक अध्यक्ष राजीव मैनन की अध्यक्षता में हुई। इसमें सी एंड डी ठेकेदारों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं, आईपीएच ठेकेदारों को ईपीएफ नंबर के बारे में चर्चा की गई। इसमें सी एंड डी ठेकेदारों को ईपीएफ नंबर की छूट दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


विभाग में सी एंड डी ठेकेदारों को काम बहुत कम निकलते हैं, जिससे ठेकेदारों पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा और न ही इनके पास स्थायी लेबर होती है। इसके अतिरिक्त एक अन्य विभाग के अधिशासी अभियंता पर भी चर्चा की गई, जो अपने मित्रों और संबंधियों को ही काम दे रहा है। इससे कई ठेकेदार बेरोजगार हो गए हैं। यूनियन के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि यदि इस समस्या को लेकर शीघ्र कोई कार्रवाई न हुई, तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से की जाएगी। इस अवसर पर यूनियन के सचिव संजीव, आशुतोष, संजीव पुरी, प्रफुल देवी, मोहित, योगराज, सतीश कुमार, मगी राम, विकास पुरी और गुरुदत्त उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें