फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना महाविद्यालय में छात्राओं के लिए छात्रावास की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। एनएसयूआई ने राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा का प्रावधान करने की मांग उठाई है। मंगलवार को एनएसयूआई सदस्यों ने जिलाध्यक्ष चांद ठाकुर की अध्यक्षता में कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा को मांग पत्र सौंपा है। एनएसयूआई सदस्यों ने कहा कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित और सस्ती आवास की सुविधा का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चांद ठाकुर ने कहा कि ऊना कॉलेज में छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई छात्राएं बाहरी क्षेत्रों से कॉलेज में पढ़ने आती हैं। उन्हें रोजाना 25 से 30 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित और सस्ती आवास सुविधा प्राप्त करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली और रोजाना यात्रा करने में असमर्थ छात्राओं के लिए सुरक्षित छात्रावास पाना एक गंभीर समस्या बन गई है। छात्रावास सुविधा न केवल छात्राओं के बोझ को कम करेगी बल्कि उन्हें एक सुरक्षित, आरामदायक और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण भी प्रदान करेगी। साथ ही छात्राओं को लंबा सफर तय करने से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई अन्य कॉलेज पहले ही इस दिशा में कदम उठा चुके हैं। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य से छात्रावास सुविधा का प्रावधान करने की मांग करते हुए इस पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा व प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी आवाज उठाएंगे। इस मौके पर कैंपस अध्यक्ष मनी, उपाध्यक्ष हनी राणा, महासचिव शबिंद्र राणा, हार्दिक, अनुराग, आयुष, कृष्णव, शिवांग, मोहित, गौरी व हिमांशी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें